शामली, दिसम्बर 8 -- थाना बाबरी की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बनतीखेड़ा में पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक किया। सोमवार को कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बनतीखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम सदस्य व महिला पुलिस कर्मी नीरज द्वारा छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे मजबूत साधन है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए। महिला पुलिसकर्मी व मिशन शक्ति टीम सदस्य ममता दीक्षित द्वारा छात्राओ को हेल्पलाइन नंबरों 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता नंबर) तथा 1930 (साइबर धोखाधड़ी हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण नंबरो...