छेड़खानी व मारपीट मामले में अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
बाराबंकी, मई 19 -- बाराबंकी। थाना जैदपुर क्षेत्र में युवती से छेड़खानी और मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जैदपुर थाना के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि 10 मार्च की रात करीब आठ बजे वह घर में सो रही थी, तभी गांव निवासी परशुराम घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। कुछ देर बाद आरोपी परशुराम अपने साथ रोहन, सुखराम, संगमलाल, रोशन तथा परिवार की महिलाओं के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पीड़िता व उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमले में कई लोग घायल हुए थे। पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बाद में पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने और डाक के माध्यम स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.