छपरा, सितम्बर 8 -- मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के कन्या विद्यालय में शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले में सदर एसडीपीओ-दो प्रेमचंद सिंह मंगलवार की शाम जांच के लिए मांझी थाना पहुंचे एसडीपीओ ने पीड़ित बच्चियों, उनके अभिभावकों और आरोपी शिक्षक से अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ के बाद उन्होंने आरोपों को सत्य बताया। एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की तकनीकी और गहराई से जांच की जा रही है। दोषी शिक्षक को न्यायालय के माध्यम से कठोर दंड दिलाकर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा। मौके पर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- कक्षा 2 की छात्रा से छेड़खानी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, लोगों ने स्कूल में ही जमकर पिटाई कर दी यह भी पढ़ें- Chapra News: मांझी के कन्या विद्यालय में छात्रा से श...