मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाना क्षेत्र के के बाड़ा जगन्नाथ इलाके में गुरुवार की रात छेड़खानी को लेकर युवकों के दो गुट में जमकर मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर अहियापुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। बताया गया कि शाम में किसी युवती से युवक ने छेड़खानी की थी। उसने परिजनों को घटना के संबंध में बताया। इसके बाद छेड़खानी करने वाले युवक की पिटाई कर दी गई। आरोपित भी अपने साथियों को बुलाकर युवती के परिजनों से भिड़ गया। दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई। अहियापुर थानेदार शरद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ पुलिस को मौके पर भेजा गया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज मामले में आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...