अयोध्या, मई 18 -- भदरसा संवाददाता । पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में एक चौथी कार्यक्रम में हुई छेड़खानी की घटना के बाद विवाद हो गया। मारपीट में एक पक्ष से दो तथा दूसरे पक्ष से सात लोगों को चोट आई है। जिसमें पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर 16 नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का है कि एक युवक ने उसकी लड़की हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद मारपीट हुई। पूराकलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों चोटिल पक्ष को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर धारा परिवर्तित कर की जाएगी। विवेचना शुरू कर दी गई है। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...