छेड़खानी के विरोध पर शोहदों ने साइकिल सवार दो छात्राओं को चाकू मारा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर/मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के मनोहर छपरा छत्रपट्टी के बीच चोरबन पुलिया के समीप सोमवार दोपहर छेड़खानी के विरोध पर शोहदों ने दो छात्राओं को चाकू मार दिया। बाइक सवार दो शोहदों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों छात्राएं साइकिल से इंटर की त्रैमासिक परीक्षा देने जा रही थीं। चाकू एक छात्रा के बांह में तो दूसरी छात्रा के कंधे पर लगा है। दोनों छात्राएं मनोहर छपरा गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देने जा रही थीं। बताया जाता है कि चलती बाइक से चाकू मारते हुए शोहदे भाग गए। राहगीरों की मदद से दोनों छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- जमुई के बाद मुजफ्फरपुर में हवसी गुंडों का तांडव, छेड़खानी से रोकने पर दो छात्राओं को चाकू मारा सूचना पर बरुराज पुलिस अस्पताल पहुंचकर दोनों छात्राओं से घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.