प्रयागराज, अगस्त 17 -- थरवई थाना क्षेत्र के एक गांव में बहू से छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों ने परिजनों की पिटाई कर दी। पुलिस को दी तहरीर में ससुर ने आरोप लगाया कि सोमवार को बहू घर में अकेली थी। तभी गांव का युवक घर में घुस गया। बहू के साथ अश्लील हरकत करने लगा। बहू ने शोर मचाया तो शोहदे ने अपने परिजनों के साथ पिटाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...