संतकबीरनगर, अप्रैल 27 -- UP News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में रविवार देर शाम बारात की रवानगी के समय डीजे पर डांस कर रही औरतों और लड़कियों से गांव के ही कुछ युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने दो युवकों की पिटाई कर दी। उनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। मौत की सूचना पर उग्र ग्रामीणों ने आरोपी के घर को घेरकर तोड़फोड़ करते हुए गांव की रोड जाम कर दी। हटाने की कोशिश पर पुलिस पर पथराव कर दिया। बवाल हो गया। मृतक के चाचा की तहरीर पर आधा दर्जन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के ख़िलाफ केस दर्ज किया गया है। गायघाट गांव से रविवार को देर शाम के संभल निषाद के बेटे सिंटू की सिकारीगंज थाना क्षेत्र के तामा में बारात जानी थी। उधर, गायघाट चौराहे पर योगेंद्र...