छेड़खानी के आरोप के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान
औरैया, मई 8 -- दिबियापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव गौरी राम प्रसाद में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव उसके खेत में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी होते ही सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर सूचना दी गई थी, जिसके बाद से वह लापता था। गांव निवासी सुरेश चंद्र का बड़ा पुत्र 46 वर्षीय पिंटू उर्फ अवधेश अविवाहित था। परिजनों के अनुसार गुरुवार को अवधेश ट्रैक्टर-ट्रॉली से मौरम और गिट्टी लेकर दिबियापुर के सहायल रोड स्थित खजुवैया इलाके में अपने प्लॉट पर गया था। इसी दौरान वह किसी के घर पहुंच गया, जहां उसके सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.