छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को पीटा, 14 पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने न्यायालय में वाद दायर किया। आरोप है कि 1 जनवरी 2026 की शाम चार बजे उसकी पत्नी जानवरों को चारा देने गई थी। तभी गांव के कुछलोग उसका हाथ पकड़कर घसीटने लगे। छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। खटपट और शोरगुल की आवाज सुनकर वह और दूसरे लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। परिजनों को उलाहना देने गए तो आरोपियों ने गालियां देते हुए मारपीट की। पुलिस को मामले की तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.