मिर्जापुर, दिसम्बर 4 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुगापाख गांव में बुधवार को छेड़खानी का विरोध करने पर विवाहिता की मनचलों ने पिटाई कर दी। घटना के बाद मनचले भाग निकले। परिजनों ने जख्मी विवाहिता को मड़िहान अस्पताल में भर्ती कराया। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के पिता की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने परिवार के लोग लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव आए थे। साथ में 40 वर्षीय महिला भी थी। वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद पति संग वापस अपने घर लौट रही थी। जैसे ही सुगापाख गांव के पास पहुंची। तभी कोई परिचित मिल गया। पति परिचित व्यक्ति से बातचीत करने लगे। पत्नी कुछ दूर नहर की पटरी पर बैठ गई। उसी दौरान महिला को अकेली देख कुछ मनचले वहां पहुंच गए। महिला पर फब्तियां कसने लगे। विरोध करने पर मनचलों ने महिला की पिटाई कर दी। बीच ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.