औरैया, फरवरी 14 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली अजीतमल में तहरीर देकर पड़ोसी युवक पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार 11 फरवरी 2026 की रात करीब आठ बजे महिला अपनी सास को भोजन देकर पुराने मकान लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में अंधेरे का लाभ उठाकर पड़ोसी युवक ने उसके साथ अशोभनीय हरकतें कीं। महिला के शोर मचाने पर उसका पति मौके पर पहुंच गया। इस पर विपक्षी पक्ष के अन्य लोग भी आ गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में पति सहित सास और एक नाबालिग पुत्री घायल हो गईं। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपित मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.