संतकबीरनगर, अप्रैल 28 -- लोहरैया, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में रविवार देर शाम बारात रवानगी के समय (परछावन) डीजे पर डांस कर रही औरतों और लड़कियों से गाँव के ही युवक ने छेड़खानी की। छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने दो युवकों की पिटाई कर दी। ईलाज के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है उसका इलाज चल रहा है। मौत की सूचना पर उग्र हुए ग्रामीणों ने आरोपी के घर को घेर तोड़ फोड़ की। गांव की रोड जाम कर दिया। जाम कर रहे लोगों को पुलिस ने हटाया तो पुलिस पर पथराव कर दिया। यह भी पढ़ें- प्रधान और दो बेटे समेत आठ पर हत्या का मुकदमा दर्ज काफी मशक्कत के बाद मृतक के चाचा ने आधा दर्जन ज्ञात व कुछ अज्ञात लोगों के ख़िलाफ तहरीर दी। डीएम व एसपी ने गांव का दौरा कर मामले की जानकारी दी। परिजनों को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई व न्याय...