मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- बुढ़ाना। गांव जौला में लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर भाई-बहन पर हमला कर उन्हें गम्भीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। जौला के ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शाम के करीब 7:50 बजे मेरी बहन दुकान से सामान लेने गई थी। वहां पहले से ही मौजूद शकील, मनव्वर, नूरहसन, आसीफ, तसव्वर व निन्ना मेरी बहन से छेडछाड व छीटकसी करने लगे। उसके चिल्लाने पर जब मेरा भाई व चाचा वहां पहुंचे, तो उन्होंने उन पर भी जान से मारने की नीयत से लाठी डण्डो व धारदार हथियारों से वार कर दिया। जिसमें मेरे भाई व बहन को गंभीर चोट आई हैं। हमने शोर मचाया तो, हमलावर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना में फुरकान व कुछ अज्ञात लोग भी शामिल थे। पुलिस ने ग्रामीण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.