कौशाम्बी, नवम्बर 28 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के मलाक भारत में बुधवार शाम छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। जिसमें बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई जा रही है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय चालान कर दिया है। गांव निवासी एक युवक मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बुधवार शाम गांव का ही एक युवक उसकी बहन के साथ छेड़खानी करने लगा। युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन आरोपी युवक के घर उलाहना देने के लिए गए। इसी दौरान युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडा और फरसा से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंचे परिजनों को जमकर पीटा। पिटाई से छह लोग घायल हो गए। घायलों ने थाने जाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.