छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकी
किशनगंज, अप्रैल 28 -- किशनगंज। संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा की रहने वाली एक युवती ने खगड़ा के एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।पीड़ित युवती के आवेदन पर रविवार को सदर थाना में आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी युवक पीड़ित युवती के साथ कई दिनों से छेड़खानी करता रहता था। 24 अप्रैल को पीड़ित युवती एक परीक्षा के लिए स्टेडियम अभ्यास के लिए आई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी युवक भी वहां शराब के नशे में आ गया और दुर्व्यवहार करने लगा।आरोपी युवक के परिजन के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।इसी दिन आरोपी युवक पीड़ित युवती के पास पहुंच गया और हो हल्ला करने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.