छेड़खानी, जानलेवा धमकी में युवक पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। नौ मार्च की सुबह करीब 10 बजे उसका चचेरा भाई मो. तैय्यब अपनी चार पहिया गाड़ी पर बिठाकर उसके साथ छेड़खानी किया। बोला अपने पति को तलाक दे दो तुमको दुकान खुलवा दूंगा। जब उसने तलाक देने से इनकार किया तो उसने उसे गाड़ी से उतार कर गालियां देते हुए कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित मो. तैय्यब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.