प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 15 फरवरी की सुबह खेत में पानी लगाने चला गया, उसकी पत्नी गंगा नहाने चली गई थी। बेटी अकेली घर में थी तभी गांव का युवक पहुंचा और उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच उसका साथी भी आ गया उसने भी छेड़खानी की। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...