जौनपुर, जुलाई 15 -- जौनपुर, संवाददाता। छेहरटा से वाराणसी कैंट तक शीघ्र ही नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड नई दिल्ली ने रेलवे के महा प्रबंधक को पत्र जारी कर दिया है। बोर्ड ने पत्र में कहा है कि ट्रेन के संचालन की तिथि सुविधानुसार तय करें। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, संत रविदास एक्सप्रेस नामक ट्रेन छेहरटा से वाराणसी तक शीघ्र संचालित की जाएगी। एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को छेहरटा से दिन में दो बजकर पांच मिनट पर चलेगी और गुरुवार को शाम 05:10 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी। इस प्रकार बुधवार, शुक्रवार और रविवार को छेहरटा से चल कर वाराणसी कैंट और गुरुवार, शनिवार तथा सोमवार को वाराणसी से चलकर छेहरटा पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- संत रविदास एक्सप्रेस के ठहराव की उठी मांग छेहरटा से 14624 संत रविदास एक्सप्रेस तथा वाराणसी से 14623 स...