सराईकेला, अप्रैल 14 -- राजनगर प्रखंड के अंतर्गत छेलकानी गांव में फिलिप्स कैर्वत के घर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मंगलवार को मां मंगल चंडी पूजा भक्ति भाव एवं आस्था के साथ धूमधाम से आयोजन।कार्यक्रम के तहत निर्जला उपवास कर श्रद्धालुओं पूजा स्थल से गाजे बाजे के साथ कलश लेकर खरकाई नदी गऐ, वहां पुजारी विधिवत पूजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की आगमन से पारंपरिक शंख ध्वनि व हुड़हुडी के साथ स्वागत करते हुए सभी महिलाएं झूमते हुए पूजा स्थल पर पहुंचे। वही पुजारी ने मंत्रों उच्चारण के बीच मां मंगल चंडी घट स्थापित की गई।इस अवसर पर मां मंगल चंडी का आवाहन करते हुए विधि विधान से पूजा की गई। सभी महिलाएं पूजा अर्चना करने के बाद मां मंगल चंडी देवी से गांव के सुख समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगी।आसपास दूरदराज, उड़ीस...