सराईकेला, मार्च 9 -- राजनगर, संवादाता। राजनगर प्रखंड की डुमरडीहा पंचायत के छेलकानी गांव में रविवार सुबह बच्चा चोर की अफवाह से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, पुलिस की तत्परता से स्थिति को संभाल लिया गया।सुबह लगभग 6 बजे करीब 50 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति गांव में घूमते हुए पहुंच गया। उसे देख ग्रामीणों को संदेह हुआ और बच्चा चोर की अफवाह फैल गई। इस दौरान आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए उस व्यक्ति को सुरक्षित रखा और तुरंत इसकी सूचना राजनगर थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उस व्यक्ति को अपने संरक्षण में लेकर थाना ले गए। पुलिस के अनुसार थाना में पूछताछ और जांच के बाद ही उस व्यक्ति की पहचान और स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।पुलिस प्रशासन ने लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.