बक्सर, फरवरी 12 -- पेज पांच के लिए ----- स्थल जांच भोजपुर के एक बड़े असिंचित भूभाग को सिंचित किया जा सकता है भदवर, इटौंहा, सिकरिया सहित दर्जनों गांव के खेतों का पटवन होगा नावानगर। प्रखंड के पूर्वी छोर पर स्थित छेरा नदी पर बांध बनाने की मांग किसानों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी, जिससे सिंचाई की समस्या का समाधान हो सके। आरा-बक्सर निकाय के एमएलसी रहे भोजपुर जिले के संदेश के जदयू विधायक राधाचरण सेठ द्वारा विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया गया है। जिसके बाद सिंचाई विभाग सक्रिय हो गया है। इसे लेकर बिक्रमगंज कार्यपालक अभियंता के नेतृत्व में अभियंताओं की एक टीम ने शुक्रवार को स्थल निरीक्षण कर, विभाग को रिपोर्ट भेज दी है। इसकी जानकारी देते हुए मणियां गांव निवासी समाजसेवी वकील सिंह यादव ने बताया कि सोनवर्षा पंचायत के रामनगर (उजागीर टोला) गांव के प...