कन्नौज, मार्च 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट कर मोबाइल और सोने की चैन लूट ली। इस मामले में चार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक गांव की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मनोज, अनुज व सनोज पुत्रगण अजय पाल, बलराम पुत्र नबाब सिंह काफी दबंग हैं। गांव की पार्टीबंदी के कारण वह लोग रंजिश मानते हैं। 16 फरवरी को शाम करीब 7 बजे सुबह वह अपने जानवरों को चारा डालने जा रही थी, तभी उपरोक्त लोगों ने उसे बदनीयती से पकड़ लिया और छेड़खानी कर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए गला दबा दिया। जब उसके भाई व गांव के अन्य लोग आ गए, जब वह उसके गले से सोने की जंजीर और उसका मोबाइल लूटकर भाग निकले, जिसके वीडियो फुटेज भी उसके पास हैं, ले...