बुलंदशहर, मार्च 15 -- नगर के धमैड़ा अड्डा क्षेत्र में मनचलों से परेशान एक महिला ने जिला अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। पीड़िता अपनी पुत्री के साथ जिला अस्पताल के सामने मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गई।इसके चलते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह महिला को समझाकर शांत किया गया।जिला अस्पताल के बाहर हंगामा करने के दौरान पीड़िता महिला ने बताया किे मोहल्ले के कुछ युवक आए दिन अभद्रता व छेड़छाड़ करते हैं। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने महिला और उसकी पुत्री के साथ मारपीट की। महिला ने बताया कि वह बार-बार थाने के चक्कर काट चुकी है, लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस की सांठगांठ के कारण मनचलों के हौसले बुलंद हैं और वे खुलेआम घूम रहे हैं। सड़क पर हंगामे की सूचना मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.