रामपुर, मार्च 10 -- शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच मार्च को 16 वर्षीय छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में घरेलू डांट को वजह माना जा रहा था, लेकिन अब मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर अब पुलिस ने आरोपी युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों के अनुसार, गांव का एक युवक छात्रा को काफी समय से आते-जाते परेशान और छेड़छाड़ करता था। युवक की हरकतों से छात्रा गहरे मानसिक तनाव में रहने लगी थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर 5 मार्च को उसने घर के भीतर फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मृतका के पिता का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी युवक के घर जाकर उसकी हरकतों की शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.