रामपुर, मार्च 11 -- शाहबाद। पांच मार्च को 16 वर्षीय छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर छात्रा के साथ लगातार छेड़छाड़ करने का आरोप है। पुलिस ने उसे मंगलवार को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। क्षेत्र के एक गांव में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। शुरुआती तौर पर मामले को अन्य कारणों से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन बाद में परिजनों ने गांव के एक युवक पर छात्रा को लगातार परेशान करने का आरोप लगाया था। छात्रा के पिता का कहना है कि आरोपी युवक आए दिन उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी।आरोप है कि इसी से तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने जब इस संबंध में युवक के घरवालों से शिकायत की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.