छेड़छाड़ व मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार नहीं
बहराइच, मई 26 -- बहराइच, संवाददाता। पयागपुर थाने के एक गांव में छह दिन पूर्व घर में भोजन बना रही महिला के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट की वारदात हुई थी। इस मामले में दो को नामजद कर केस दर्ज कराया गया था। पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पयागपुर थाने के एक गांव निवासनी महिला 20 मई की रात दस बजे घर में रसोईघर में भोजन बना रही थी। इसी दौरान गांव के ही दो शोहदे बेखौफ घर में घुस महिला से छेड़छाड़ करने लगे। महिला के विरोध करने पर हमलावरों ने उससे मारपीट कर धमकाया कि कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने दोनों शोहदों को नामजद कर 21 मई को मारपीट व छेड़छाड़ की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.