अमरोहा, अप्रैल 14 -- बछरायूं। थाना क्षेत्र की एक युवती ने पड़ोस के युवक व उसके परिजनों पर छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रविवार की रात को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी युवक रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ करता था। विरोध पर वह उसके घर में घुस आया और परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने दरवाजे पर पत्थर फेंके और जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी कुलदीप तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...