बरेली, मई 11 -- शाही। शाही क्षेत्र के गांव की महिला का आरोप है गत 21 अप्रैल की रात वह घर के आंगन में सो रही थी। पति बाहर गए हुए थे। रामचरन निवासी आनंदपुर उनके घर में घुस गया। आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर महिला की जेठानी मौके पर पहुंच गई। जेठानी को देखकर रामचरन जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रविवार की रात में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...