रुद्रपुर, जून 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में नाबालिग से कथित छेड़छाड़ और परेशान करने के मामले में विधायक शिव अरोरा ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने परिजनों के साथ रम्पुरा चौकी पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मामले में सख्त कदम उठाने को कहा। विधायकने बताया कि एक नाबालिग लड़की को कुछ युवकों द्वारा कई दिनों से परेशान किए जाने की शिकायत सामने आई थी। आरोप है कि युवकों ने लड़की का पीछा किया और फोन के माध्यम से परेशान किया। शिकायत के अनुसार एक दिन उसे जबरन ले जाने का प्रयास भी किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद विधायक ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। विधायक ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाए...