गोरखपुर, मार्च 6 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज इलाके में नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ के मामले में मां ने एक व्यक्ति पर समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की मां ने कहा कि व्यापार मंडल से जुड़ा व्यक्ति धमकी दे रहा है। उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की मां ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ कुछ समय पूर्व चार नाबालिग लड़कों ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले में थाना पीपीगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने नामजद नाबालिग आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की थी। आरोप है कि घटना के पीछे पीपीगंज निवासी एक व्यापारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।आरोप है कि घटना के बाद से वह लगातार उन्हें और उनकी पुत्री को धमका रहा है तथा पुलिस या अधिकारियों के पास जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.