छेड़छाड़ मामला: नेत्र सहायक विकास पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा, जमालपुर पीएचसी ट्रांसफर
मुंगेर, जून 19 -- मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल के मॉडल वार्ड में महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिलाधिकारी के कड़े रुख के बाद सिविल सर्जन डॉ. राजू ने आरोपी नेत्र सहायक विकास कुमार के विरुद्ध 'प्रपत्र क' गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा स्वास्थ्य विभाग से कर दी है। इसके साथ ही, त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नेत्र सहायक को सदर अस्पताल से हटाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जमालपुर में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल की आंतरिक परिवाद समिति (आईसीसी) ने जांच शुरू कर दी है। समिति को तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। विभाग से हरी झंडी मिलते ही आरोपी के खिलाफ आगे की दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। विदित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.