छेड़छाड़ प्रकरण में छात्रा और परिजनों के बयान दर्ज
मेरठ, जुलाई 21 -- विद्यालय में छेड़छाड़ प्रकरण में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर छात्रा के परिजनों की ओर से सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रा के बयान दर्ज किए और परिजनों से भी पूरे मामले की जानकारी ली। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी हैं। अब आरोपी शिक्षक के खिलाफ जो भी कार्रवाई होगी वह बीएसए ही करेंगे। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाली कक्षा सात की छात्रा के साथ शिक्षक ने अश्लील हरकतें की थी। विरोध करने पर छात्रा को धमकाया था। घटना का पता चलने पर 30 जून को परिजन ग्रामीणों के साथ आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने गए थे। जहां पर पुलिस ने बच्ची की बदनामी और कैरियर खराब होने की बात कहकर परिजनों को शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट न दर्ज कराने की बात कहकर टरका दिया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.