रामपुर, अक्टूबर 5 -- उत्तराखंड राज्य के उधमसिंहनगर अंतर्गत बाजपुर निवासी एक महिला द्वारा मसवासी चौकी क्षेत्र में छेड़छाड़, अश्लील हरकतें और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत किए जाने के बावजूद दूसरे दिन तक भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे नाराज पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अक्सर मानपुर उत्तरी स्थित गंठी पीर बाबा की मजार पर हाजिरी देने जाती है। बीते गुरुवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जब वह मजार से लौटकर सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रही थी तभी मानपुर उत्तरी निवासी एक युवक मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और उसे अपने साथ गांव छोड़ने की बात कहने लगा। महिला ने बताया कि जब उसने युवक की बात मानने से इनकार किया तो उसने जबरदस्ती छेड़छाड़ शुरू कर दी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.