छेड़छाड़ पर युवती का हंगामा, परिजनों ने आरोपी को पीटा
मेरठ, मई 25 -- थाना क्षेत्र के खिर्वा रोड पर रविवार को बाइक सवार युवक ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। जिस पर हंगामा हो गया। युवती ने परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। आरोपी युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक पड़ोसी है और काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.