बिजनौर, फरवरी 11 -- रोडवेज परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मनचले ने महिला परिचालक से छेड़छाड़ कर दी। जिससे गुस्साई महिला परिचालक और अन्य रोडवेज कर्मचारियों ने मनचले को पकड़कर पिटाई की। काफी देर तक रोडवेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कुछ लोगों ने मनचले को रोडवेज कर्मचारियों से छुड़ाकर भगा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे रोडवेज परिसर में उस समय हंगामा जैसी स्थिति बन गई। जब बिजनौर डिपो की एक महिला परिचालक के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। बताया जा रहा है कि युवक ने परिचालक का दुपट्टा खींचकर टिप्पणी की। जिस पर महिला परिचालक ने तुरंत विरोध किया और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास मौजूद रोडवेज कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। गुस्साए कर्मचारियों और महिला परिचालक ने मिलकर युवक की लात-घूंसे से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.