छेड़छाड़ पर भड़कीं महिलाएं, सरेराह बरसाए ईंट-पत्थर
रामपुर, अप्रैल 25 -- शाहबाद। छोटे बच्चों का किराया मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद नगर में हिंसक झड़प में बदल गया। ई-रिक्शा चालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए महिलाओं और उनके परिजनों ने सरेराह पहले चालक पर चप्पल और थप्पड़ बरसाए। विरोध करने पर मामला और भड़क गया और उस पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। घटना बिलारी बस अड्डा स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। जानकारी के अनुसार, मधुकर गांव का एक परिवार काम के सिलसिले में मुरादाबाद जाने के लिए निकला था और शाहबाद पहुंचकर आगे के लिए ई-रिक्शा किया। यह भी पढ़ें- महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया, विरोध पर मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़ आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.