फिरोजाबाद, मार्च 3 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दबंग एक युवक को बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके घर की बेटियां खेत से चारा लेकर लौटते समय उनके साथ गांव के युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। मनचलों ने किशोरियों के कपड़े भी फाड़ दिए। जब किशोरियों के भाई ने विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का नहीं है बल्कि कुछ समय पहले लेजम चोरी हुआ था। उसी को लेकर विवाद चला आ रहा था। उसी के चलते जमकर मारपीट हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...