छेड़छाड़ को लेकर चौकी के सामने बवाल और पथराव
मेरठ, मई 28 -- टीपीनगर क्षेत्र में मलियाना चौकी के सामने ही छेड़छाड़ को लेकर गुरुवार रात बवाल हो गया। पुराने पड़ोसी युवक ने युवती को मैसेज किए, जिसके कारण विवाद हो गया। युवती के भाई ने साथियों के साथ मिलकर आरोपी को मलियाना चौकी के सामने जमकर पीटा। आरोपी पक्ष की कुछ महिला भी मौके पर पहुंच गई और पथराव कर दिया। इस दौरान चौकी के शीशे पत्थर लगने से टूट गए। फिलहाल पांच लोगों को पुलिस ने मौके से पकड़ा है और दो बाइक कब्जे में ली है। टीपीनगर में मलियाना चौकी के पास ही चंद्रशेखर कॉलोनी है। इसी कॉलोनी में रहने वाला एक युवक पड़ोस में रहने वाली युवती को मैसेज करता था और दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। यह भी पढ़ें- महिला का बाल पकड़कर खींचा, घसीटते हुए पीटा इस बारे में युवती के परिजनों को जानकारी हुई तो विवाद हो गया। इसके बाद युवती के परिजनों ने कॉलोनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.