मेरठ, जून 5 -- खिर्वा रोड पर कार सवार महिला के साथ कुछ युवकों ने कार छेड़छाड़ की। महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी रफिया पत्नी खुर्शीद ने बताया कि वह गुरुवार को अपने पति के साथ कार से रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। आरोप है कि सरधना थाना क्षेत्र के खिर्वा रोड स्थित एक मंदिर के पास कुछ युवकों ने उनकी कार रोक ली और गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर 14 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज विरोध करने पर आरोपितों ने खुर्शीद को कार से बाहर खींच लिया। रफिया का आरोप है कि इसी दौरान आर...