रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- रुद्रपुर। एक विवाहिता ने दूसरे समुदाय के युवकों पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर घर में घुसकर उसके पति से मारपीट का आरोप लगाया है। लालपुर निवासी महिला ने शनिवार को एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मोहल्ले में ही रहने वाले दूसरे समुदाय के कुछ युवक अक्सर उससे छेड़छाड़ करते थे। इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी। आरोप है कि इस पर वह अपने साथियों के साथ जबरन उसे घर में घुस आए और उससे और उसके पति से मारपीट की। उसका आरोप था कि मामले की शिकायत स्थानीय चौकी में की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की सुनवाई नहीं की। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...