मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने घर में घुसकर लड़की से छेड़छाड़ की, विरोध करने पर लड़की को युवक ने जान से मारने की धमकी दे डाली। युवती की मां ने आरोपी युवक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी एक युवती ने बताया कि उसका पति मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गया हुआ है। पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसकी लड़की पर बुरी नीयत रखता है। गत दो फरवरी को अपनी बेटी के साथ घर पर थी उसी दौरान पड़ोस में रहने वाल समीर पुत्र वकील जबरन घर में घुस गया। युवक ने बेटी से छेड़छाड़ की। विरोध किया तो आरोपी युवक ने बेटी के अलावा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद कई बार कोतवाली में तहरीर दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कई बार चक्कर काटने के करीब डे...