मेरठ, जून 13 -- घर से प्लाट पर उपले लेने गई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ पड़ोस के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवक ने किशोरी के साथ मारपीट की। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। जिस पर परिजन किशोरी को साथ लेकर युवक के घर पहुंचे तो युवक ने परिजनों के साथ मिलकर किशोरी से अभद्रता करते हुए ईंट से हमला कर घायल कर दिया। किशोरी की मां ने थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाने पर दी तहरीर में पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से प्लाट पर उपले लेने गई थी। प्लाट पर पहुंचने पर पड़ोसी सुऐब ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की। उसकी बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने गालीगलौज कर मारपीट कर धमकी दी। घर पहुंची उसकी बेटी ने पड़ोसी युवक द्वारा छेड़छाड़ औ...