फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- कायमगंज, संवाददाता। छेड़छाड़ का विरोध करने पर पेट्रोल डाल कर जलाई गई क्षेत्र के एक गांव की युवती पांच दिनों तक मौत से जंग लड़ने के बाद रविवार को केजीएमयू, लखनऊ में दम तोड़ दिया था। सोमवार सुबह कुंडा स्थित श्मशान घाट पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गमगीन माहौल के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने मुकदमे के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव की युवती का शव रविवार देर रात गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। परिजनों के विलाप से माहौल शोकाकुल बना रहा। गंभीर रूप से पेट्रोल से झुलसी युवती ने पांच दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद रविवार सुबह लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.