लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। हसनगंज इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा ने अपने मकान मालिक पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।पीड़ित छात्रा (20) लखीमपुर जनपद की रहने वाली है। वह डालीगंज इलाके में मोहित अग्रवाल के मकान में किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। पीड़िता के मुताबिक चार अप्रैल की रात वह कमरे में अकेली थी। पढ़ाई कर रही थी। देर रात करीब 12 बजे मकान मालिक मोहित अग्रवाल ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही मकान मालिक ने धक्का दे दिया। वह गिर पड़ी। संभलती तबतक मोहित अंदर घुस आए और उन्होंने लाइट बंद कर दी। छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर पीटा और दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह उसने धक्का दिया और भागकर बाहर आ गई। इसके बाद मोहित भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि उसने ...