लखनऊ, मार्च 2 -- रायबरेली रोड पर वृंदावन इलाके में रविवार रात घर के बाहर टहल रही युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध पर उसे पीटा और कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर जबतक लोग दौड़े तो आरोपी ने रिवाल्वर निकाल दुष्कर्म करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे सचिवालय में कार्यरत होने और ऊंची पहुंच का हवाला देकर बर्बाद करने की धमकी दी थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर थाना पीजीआई धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि रविवार रात वह खाना खाने के बाद करीब 10 बजे घर के बाहर टहल रही थी। इस बीच कुत्ता टहलाते हुए एक युवक आया। उसने छींटाकशी की। विरोध पर गाली-गलौज कर अभद्रता की। फिर पीटा और कपड़े भी फाड़ दिए। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.