छेड़छाड़ के विरोध पर ऑटो से फेंका
दरभंगा, मई 4 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। अतरबेल-भरवाड़ा पथ पर सिंहवाड़ा से बिठौली जाने के दौरान टेंपो चालक ने टेंपो पर बैठी एकमात्र सवारी आशा कार्यकर्ता से छेड़खानी शुरू कर दी। छेड़खानी का जब आशा कार्यकर्ता ने विरोध किया तो टेंपो चालक ने चलते टेंपो से ही उसे नीचे गिरा दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने जख्मी हालत में आशा कार्यकर्ता को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। इस मामले में आशा कार्यकर्ता के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाने में टेंपो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिर्जापुर जगनी निवासी टेंपो चालक राजू भंडारी से पूछताछ शुरू की। इस दौरान नशे में होने का आभास होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह शाम में सिंहवाड़ा सीएचसी से अपने घर के लिए चली थी। लालपुर चौक पर खड़े टेंपो चालक ने उसे चलने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.