पीलीभीत, जून 18 -- पीलीभीत। जिला क्षय रोग केंद्र में उपचार कराने पहुंची एक युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस दोनों हरकत में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद पुलिस टीम जिला क्षय रोग केंद्र पहुंची और संबंधित कर्मचारियों से जानकारी जुटाई। तीन दिन पूर्व उपचार के लिए केंद्र पहुंची युवती ने एक स्वास्थ्यकर्मी पर अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पुलिस ने भी मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। केंद्र पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी ली। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आ...