आगरा, अप्रैल 24 -- बिजली विभाग ने गर्मी के मौसम में विद्युत तारों को व्यवस्थित करने के लिए लाइनों पर काम चला। नदरई गेट इलाके में चले काम से गुरुवार को सुबह 11 बजे से पांच घंटे के लिए शटडाउन ले लिया। दोपहर में लोगों को आपूर्ति नहीं मिली तो वह गर्मी से अकुला उठे। घरों में लगे पंखे कूलर शोपीस बने रहे। इनवर्टर भी काम छोड़ गए। कहीं कहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जनरेटर चलते रहे। लोगों की दिनचर्या भी गड़बड़ा गई। जरूरी दैनिक कार्यों के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ा। बता दें कि बिजली विभाग ने लाइनों की मरम्मत व तारों के किनारे से पेड़ों को हटाने के लिए सुबह 11 बजे से शटडाउन शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- अमौसी में कटिया से चल रहे थे एसी-कूलर शटडाउन के कुछ घंटों बाद जैसे ही लोगों के घरों में लगे इनवर्टर बैटरी जबाव देने लगे, लोग भी परेशान होने लगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.