छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी व एक बाल अपचारी पकड़ा गया
बलरामपुर, अगस्त 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी और एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। दोनों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में महराजगंज तराई पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना महराजगंज तराई में दो नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़, अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था, जिसमें विभिन्न धाराओं में मुकदमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.